आज के मजेदार जोक्स: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अक्सर मानसिक तनाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन खुद के लिए समय निकाल कर हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया।
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति- खाना बहुत अच्छा बना है।
पत्नी- लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति- खुशी के कारण!
पत्नी- और दूं?
पति- नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा!