फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गोलू ने मोलू से कही ऐसी बात, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 09 Jul 2023 04:12 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसने की बहुत ज्यादा जरूरत है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स  (Majedar Jokes in Hindi)  और चुटकुले (Chutkule In Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक बच्चा बहुत सारी चॉकलेट खा रहा था,
पास में खड़ा आदमी बोला- इतनी चॉकलेट खाना अच्छी बात नहीं।
बच्चा- तुम्हें पता है मेरे दादा जी 95 साल तक जिए,
आदमी- तो क्या वो रोज चॉकलेट खाते थे?
बच्चा- नहीं! वो बस अपने काम से काम रखते थे!
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
आज तो चमत्कार हो गया मोनू...
गोलू- क्या हुआ?
मोलू-  खीर का कटोरा मुंह से लगाया तो दूध पेट में और चावल कटोरी में ही रह गए।
गोलू- ऐसा हुआ कैसे ?
मोलू-  जल्दी-जल्दी में मैं मास्क उतारना ही भूल गया!
 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- राजू... बताओ 4 और 4 कितने होते हैं ?
राजू- 10 होते हैं...
टीचर- 10 कैसे हुए ?
राजू- मैं बड़े दिलदार परिवार से हूं न इसलिए 2 अपनी ओर से डाले हैं।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू जंगल में जा रहा था, अचानक भालू देखकर
सांस रोककर जमीन पर लेट गया
ये देखकर भालू आया और चिंटू के कान में बोला
भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
रामू- बताओ श्यामू कि दवा के एक स्ट्रिप में 10 टैबलेट क्यों होती हैं?
श्यामू- मुझे लगता है कि इसका प्रचलन तब शुरू हुआ होगा जब रावण के सिर में दर्द हुआ होगा!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें