फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा, जवाब जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 22 Dec 2023 11:28 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes In Hindi: हंसते रहना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है, सभी लोगों को खुल कर हंसने की आदत बनानी चाहिए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते-मुस्कुराते रहते हैं उनमें स्ट्रेस-एंग्जायटी जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। हंसना शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है, इसलिए इसे दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाइए। ऐसे उपाय करें जिससे आप खुलकर हंस सकें। इस आर्टिकल में हम हिंदी चुटकुले लेकर आए हैं। चुटकुले हमारी जिंदगी को कुछ पल के लिए हंसी और खुशी से भर देते है। दिमाग के रिफ्रेशमेंट के लिए भी यह बहुत मददगार माना जाता है।

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को।
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं।
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं।
पंडित बेहोश।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं,
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो।
लड़का- 19000 हजार महीना।
लड़की का बाप- 15000 मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं।
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था ,
लड़की – हम कहां जा रहे हैं
लड़का – लॉन्ग ड्राइव पे 
लड़की – वाओ ,पहले क्यों नहीं बताया ?
लड़का – मुझे खुद अभी पता चला ,
लड़की – कैसे ?
लड़का – ब्रेक नहीं लग रहे

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है,
लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा..
पति- अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना !
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही.
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां कल आधी रात को कमरे में आकर बोली- बेटा तुझे पता है कि पेट्रोल सस्ता हो गया है? 
बेटा- हां मां फिर?
मां- चुपचाप फोन बंद कर के सोजा नहीं तो तेरे इसी फोन पर पैट्रोल डाल के आग लगा दूंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें