Today's Majedar Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। मानसिक तनाव से बचना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से कई बीमारियां इंसान को अपना शिकार बनाती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।