फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर संता बोला- आपका प्लान क्या है? पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 19 Oct 2022 02:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Aaj Ke Majedar Jokes: हंसी-मजाक करने से जिंदगी आसान लगने लगती है। जीवन से मानसिक तनाव को दूर करने का हंसी सबसे अच्छा उपाय है। इसलिए आपको अपने व्यस्त समय में से कुछ टाइम निकालकर नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर संता बोला-आपका प्लान क्या है?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई।
संता- बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
संता के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली- बाबा की सर्विस है। मैं उनकी सेक्रेटरी हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? 
चिंटू- बस पूछो मत पापा
पापा बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है 
बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iSock
पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा
अब पति देव की हुई जमकर कुटाई।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- क्या करते हो...? 
लड़का- लेखक हूं...! 
लड़की- क्या लिखते हो...? 
लड़का- अपना नंबर दो ना, एक फोटो तो दिखाओ, ब्यूटिफूल डियर... जैसे लेख लिखता हूं फेसबुक पर...!

Viral Chutkule: पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से दरोगा को फोन किया... 
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी। 
दरोगा- क्यों...? 
सिपाही - क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था...! 
दरोगा- गिरफ्तार कर लिया औरत को...? 
सिपाही- नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चुड़ैल की हरकतों से परेशान होकर एक एक नागरिक हवा में हाथ फैलाकर बोला...
बंगाली बाबा- क्या चाहिए?
चुड़ैल- मेरा खोया हुआ प्यार!
बंगाली बाबा-वो कहां है?
चुड़ैल-सात समंदर पार
बंगाली बाबा-मैं कैसे वापस लाऊं
चुड़ैल- पेपर में इश्तेहार छपाकर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें