फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले

Tue, 18 Oct 2022 06:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: इंसान की सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
पति- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है?
पत्नी- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना दिखाई दूं तो आपको कैसा लगेगा?
पति- (खुशी से) अच्छा लगेगा फिर तो पत्नी उसे सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी नहीं दिखाई पड़ी, 
शुक्रवार को जब आंख की सूजन थोड़ी कम हुई तब दिखाई देना शुरू हुई। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मेरी शादी किसी राक्षस के साथ भी हो जाती, तो भी मैं कभी इतना दुखी न होती जितनी तुम्हारे साथ हूं,
पति- अरे पगली !! खून के रिश्तों में शादी कहां होती है। 


आज के मजेदार जोक्स: टीचर- यमुना नदी कहां बहती है? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी मायके से पति को फोन करती है- सुनो, अपना ध्यान रखना, बहुत डेंगू फैल रहा है
पति- मेरा सारा खून तो तू पी गई, मच्छर क्या “ब्लड डोनेट" करने आएगा?

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी।

Hindi Chutkule: संता ने बंता से पूछा- तुम कभी किसी की शोक सभा में गए हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी:- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें