फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब पति ने पत्नी के सामने लगाया कमाल का अंदाजा, पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 17 Jun 2022 01:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान हमारे लिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में एक अहम भूमिका निभाती है। जी हां, यदि हम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो हमारी सेहत भी बढ़िया रहती है। वहीं आपने देखा होगा कि, जो लोग अधिक परेशान और दुखी रहते हैं, वह तनाव या अवसाद जैसा परेशानियों का सामना करते हैं। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पति- मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि
इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है।
पत्नी- अरे वाह मेरे पति
परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा
लगाया, इसमें मेरी नई सैंडल है।
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता में एक बार बहस हुई।
संता - मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे कि
लाठी बिस्तर पे रख के खुद कोने में सो जाते थे।
बंता - अबे ये तो कुछ भी नही.
संता - कैसे?
बंता - मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे की
पान चबा कर बिस्तर पे थूक देते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू फ्लाइट में पायलट का हेडफोन छीन रहा था...
पायलट - ये क्या कर रहे हो..?
पप्पू - अच्छा जी, टिकट हम लें और
गाने तुम सुनो, चलो निकालो हेडफोन...!!!

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
अजय और विजय दोनों ही गर्मी से परेशान थे...
अजय- क्या तुम्हें पता है कि गर्मी आने की 
अधिकारिक घोषणा कैसे होती है?
विजय- कैसे?
अजय- जब टीवी पर नाइसिल और नवरत्न ठंडा 
तेल का ऐड आने लगे तो समझो 'गर्मी' आ गई है।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
शराबी दारू पीने के बाद अपनी पत्नी से - आप कौन हो
पत्नी - पागल हो गए हो क्या
आप अपनी बीवी को भूल गए
शराबी - नशा हर गम भुला देता है बहन जी
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
शराबी ने लगाई अंग्रेज की वाट...!
अंग्रेज - हमने चांद पर पानी और बर्फ की खोज कर ली है...
नन्दन - तो हमें अब सिर्फ दारू और नमकीन लेकर आना है...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम बहुत स्वार्थी हो 
पति - भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है? 
पत्नी - जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न.... 
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें