Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान हमारे लिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें स्वस्थ रखने में एक अहम भूमिका निभाती है। जी हां, यदि हम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो हमारी सेहत भी बढ़िया रहती है। वहीं आपने देखा होगा कि, जो लोग अधिक परेशान और दुखी रहते हैं, वह तनाव या अवसाद जैसा परेशानियों का सामना करते हैं। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति- मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि
इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है।
पत्नी- अरे वाह मेरे पति
परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा
लगाया, इसमें मेरी नई सैंडल है।