फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी से चालाकी दिखाने के चक्कर में संता का बन गया पोपट, पढ़िए चटपटे चुटकुले

Sun, 22 Jan 2023 02:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: सुबह और शाम हंसते रहने से हम स्वस्थ रहते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं। हंसने से इंसान के मन के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। 

एक चूहा शराब के गिलास में गिर गया...
वहां से एक बिल्ली गुजर रही थी।
चूहे ने बिल्ली से कहा- मुझे यहां से बाहर निकाल दो, फिर चाहे मुझे खा लेना।
बिल्ली ने गिलास में लात मारी और गिलास गिरा दिया। चूहा निकलकर भागा और बिल में घुस गया।
बिल्ली बोली- झूठे, धोखेबाज, तुम तो कह रहे थे मुझे निकाल दो, फिर चाहे बेशक मुझे खा लेना।
चूहा मुस्कुराया और बोला- नाराज मत होना, उस वक्त मैं नशे में था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- टीटू तुम कॉलेज क्यों आते हो?
संता- सर जी, विद्या के लिए।
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
संता- सर, आज विद्या नहीं आई ना इसलिए।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।
गर्लफ्रेंड बेहोश
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।

Viral Chutkule: साली को मिला 'अलादीन का चिराग' तो जीजाजी ने कह दी मजेदार बात, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या देख रही हो?
पत्नी- कुकिंग शो।
पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें