फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे, संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Mon, 26 Dec 2022 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। वर्तमान समय में मानसिक तनाव से दूर और स्वस्थ रहना एक चुनौती है। हंसी एक ऐसी दवा है जो मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और वह स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो आपकी इंसान को हंसाने में मदद करेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक बार एक कंजूस बाप ने अपने बेटे से पूछा -
आज तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना-खाने और पिक्चर
देखने गए थे तो इसमें कुल कितने रुपये खर्च हुए...?
लड़के ने बताया- जी, लगभग दो हजार रुपये खर्च हो गए...!
कंजूस पिता ने कहा - सत्यानाश कर दिया तूने...?
लड़का बोला- हां पिताजी...!
असल में इससे अधिक पैसे उसके पास थे ही नहीं...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चों... 
संता- कुछ देर तक देखेंगे मैम फिर... उसे उठाकर स्टाफ रूम में रख देंगे... 
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अमीर आदमी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, फार्महाउस है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी- मेरे पास एक बेटा है। जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ छिपकली दीवार पर क्यों चलती है...?
पप्पू- सर हम भी तो जमीन पर चलते हैं, 
छिपकली ने कुछ कहा क्या...?


Hindi Jokes: जब पत्नी ने नए साल पर संता से मांगा गिफ्ट, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी-  मैं अपने पुराने कपड़े किसी को दान कर दूं क्या...?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना...?
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..!
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी...?
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था...
सास- दामाद जी, कब वापस जा रहे हो...?
दामाद- क्यों...?
सास- बहुत दिन हो गए...
दामाद- आपकी बेटी तो दस-दस महीने मेरे यहां रह रही है, मैंने तो जाने को नहीं बोला...
सास- दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है न...
दामाद- और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं...?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया

पुलिसवाला- रुको !!

औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं

पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालो से था। 

चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें