फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- जीवन में कौन सी दो चीजें कभी काम नहीं आती हैं, बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Wed, 02 Nov 2022 02:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही तनाव से होने वाली बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। इसीलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- जीवन में कौन सी दो चीजें कभी काम नहीं आती हैं। 
बंता- दसवीं कक्षा की मोहब्बत और ग्यारहवीं कक्षा की मार्कशीट कभी काम नहीं आती।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपएसंता- ठीक है, तो चलिए.
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!


 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली दूध वाला।



आज के मजेदार जोक्स: बस में गोलू ने लड़की से पूछा ऐसा सवाल, कर दी चप्पलों से पिटाई
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया!

एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा: पापा दूल्हा और दुल्हन आपस में आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?

पिता- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए... 
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा.. 
बाप हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें