फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- सबसे बड़ा चैलेंज क्या है? बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Tue, 13 Dec 2022 03:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हंसने के कई फायदे हैं। हंसने से घर की उदासी दूर रहती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

चिंटू- तुम खाली पेट होने पर कितने सेब खा सकते हो? 
पिंटू (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 सेब खा सकता हूं।
चिंटू ने हंसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला सेब खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही सेब खा सकते हो। 
पिंटू घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने सेब खा सकती हो?
बीवी- मैं चार सेब खा सकती हूं।
चिंटू (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 सेब कहती तो
एक मस्त का Jokes सुनाता तुझे
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
संता- सबसे बड़ा चैलेंज क्या है?
बंता- एग्जाम में पेपर खाली छोड़कर लास्ट में लिख देना….कि हिम्मत है तो पास करके दिखा!
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
 जज बेहोश...कितनी सजा दें। 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
संता- क्यों रो रहा है
बंता- कुछ नहीं यार बहुत ही दुख भरी बुक पढ़ रहा था उसे देख के रोना आ गया
संता- कौनसी बुक?
बंता- मेरी बैंक की पासबुक

Hindi Jokes: जब पप्पू ने मेहमान को बताया- क्या है आगे का प्लान, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू भगवान से प्रार्थना कर रहा था।
पप्पू- प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो,
प्लीज भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट हुए और पूछा- क्यों भाई?
पप्पू- क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
चार चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं,
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें