फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता ने बंता से पूछा- क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 05 Apr 2022 11:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay
Today Funny Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना जरूरी है। आजकल हर कोई किसी न किसी रूप में मानसिक तनाव एवं चिंता की वजह से परेशान है। ऐसी हंसी लोगों के लिए एक दवा की तरह हो सकती है। इसलिए हमें हर दिन हंसते और मुस्कराते रहना चाहिए। आजकल की भागदौड़ जिंदगी में एक हंसी ही है जो हमें कई बीमारियों से बचा सकती है। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

चिंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है 
चिंटू अपनी ससुराल में फोन करता है, उधर से सास की आवाज आती है, कितना बार कहा है तुमसे अब वो तुम्हारे घर नहीं आएगी तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां।
चिंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है... 
सास- ठीक है फिर कल से मैं भी साथ में आ जाती हूं एक महीने के लिए चिंटू बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Pixabay

बंता उदास बैठा था
संता- क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो? 
बंता- अरे यार पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि अच्छी 'पकाने' वाली देना
लेकिन, यार जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock

पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
पप्पू- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया 
पापा- तुम? 
पप्पू- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया 
पापा- और तुम? 
पप्पू- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया 
पापा गूस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ? 
पप्पू-तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा... 
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल।

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता- देख सूरज डूबा क्या?
बंता- अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा 
संता- देखो डूबा के नहीं?
बंता- नहीं डूबा...
संता- लगता है, ये आज मुझे
साथ में ले के ही डूबेगा।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था..
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock


दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है... 
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें