फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी से पूछा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 11 Jan 2023 03:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today’s Funny Jokes: लोगों को जोक्स और चुटकुले खूब हंसाते हैं। इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि हंसने से तनाव दूर रहता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग पति और पत्नी के इन जोक्स और चटपटे चुटकुलों (Jokes And Chutkule) को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 

पत्नी खाना खाते हुए पति से...
अजी जरा नमक का डिब्बा तो ले आना...!

पति रसोई में काफी देर ढूंढने के बाद आवाज लगाता है -
यहां तो नमक का डिब्बा है ही नहीं...!

पत्नी- एक नंबर के कामचोर हो, एक काम भी ढंग से नहीं कर सकते,
सारा दिन गप्पे हांकते रहते हो, मोबाइल के अलावा कुछ नही दिखता,
ये फेसबुक किसी दिन हमारा तलाक करवाएगा...
दोस्तों के साथ आवारागर्दी, सारा दिन बेफिजुल काम, यही सब करते हो...!

मुझे पता था तुम्हें नहीं मिलेगा, इसलिए पहले ही ले आई थी, आ जाओ और चुपचाप खाना खा लो...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा? 
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है? 
पति- गई भैंस पानी में....
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है...?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...!
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 500 रुपये देना, गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदनी है...!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात...!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

मां- उठ जा नालायक, देख सूरज कब का निकल आया है...!
.
.
.
बेटा- तो क्या हुआ मां, वो सोता भी तो मुझसे पहले है...!

Viral Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं...?

गप्पू- क्यों...?

पप्पू- ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें
कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी अपने ससुराल गया...
सास ने सात दिन तक उसे...
पालक का साग खिलाया...
फिर आठवें दिन सास ने पूछा-
बेटा क्या खाओगे...?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो,
मैं खुद चर आऊंगा...!


आज के मजेदार जोक्स: जब आधी रात में पप्पू को पुलिस ने पकड़ा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी-  मैं अपने पुराने कपड़े किसी को दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना...?
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और
भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे।
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी?

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें