Today’s Funny Jokes: स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसलिए हम सभी को हर दिन दिल खोलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
भगवान ने एक बूढ़े से कहा- अब तुम्हारा बुढ़ापा आ गया है,
कर्म के हिसाब से मुझे तुमको बीमारी देनी होगी।
वैसे तुम्हारी भक्ति की वजह से दो में से एक बीमारी
चुनने का मौका देता हूं।
बूढ़ा- कौन-कौन सी?
भगवान- या तो याददाश्त खो जाएगी या हाथ-पैर कांपेंगे।
बूढ़े ने अपने मित्र से पूछने की इजाजत लेकर वहां से चला गया...
फिर आकर मित्र से पूछा तो उसने कहा - हाथ-पैर कांपने की बीमारी मांगना,
क्योंकि गिलास में एकाध पैग छलक भी जाए तो कोई बात नहीं,
पर बोतल कहां रखी है, यही भूल जाओगे तो भारी मुश्किल हो जाएगी...!!!