फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार चुटकुले: पप्पू ने इन दो वाक्यों में बताया ऐसा अंतर, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 14 Jan 2023 02:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: तनाव में हंसना-मुस्कुराना बेहद फायदेमंद होता है। इससे खुशी का अनुभव कराने वाला हार्मोन बढ़ता है। हंसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति सात साल अधिक जीते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल सफेद हों...
जो हेयर कलर लगाकर जवान बनने की कोशिश करता हो...?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो...
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं, हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी...
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो...?
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं,
दूसरो के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं...
बल्कि घुमाकर कहती हैं...अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है....
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मल्लू नशे की हालत में फोटो खिंचवाने गया...
फोटोग्राफर: सर, आप किसके लिए फोटो खिंचवाना चाहते हैं...?
मल्लू- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए...
फोटोग्राफर- इस नशे की हालत में..?
मल्लू- हां, ताकि जब भी पुलिस मेरी गाड़ी रुकवाए उसे लगे मेरी शक्ल ही ऐसी है...!!!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है...

Funny Jokes: जीजा ने साली के इस सवाल का दिया लोटपोट करने वाला जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी ने हाथ पर बैठी मक्खी को फूंक मारकर उड़ाने की बहुत कोशिश की,
पर वह उड़ी ही नहीं...
आदमी घबरा गया, मन में ख्याल आने लगे, इम्यूनिटी इतनी कम हो गई, कोरोना तो नहीं हो गया?
बगल में बैठे भाई साहब बोले, "अरे, पहले मास्क तो हटा ले...!!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोनू- मैं बचपन में इतना सुंदर था कि मैम कहती थीं...
गोलू- क्या कहती थीं...
मोनू- यही कि वहां से उठो...
और मेरे सामने आकर बैठो...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें