फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Viral Jokes: पत्नी ने पूछा तुम पागल हो या मैं? पति का जवाब सुनकर आप भी करेंगे सलाम

Fri, 13 Jan 2023 12:54 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : amar ujala
Funny Hindi Jokes: हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही कारण है कि लोगों के हर दिन कुछ समय अपने लिए निकालकर हंसने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जोक्स और चुटकुलों से बेहतर कुछ नहीं है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप मानसिक तनाव के साथ ही कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

पत्नी ने पति से पूछा- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
पप्पू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पप्पू- गर्लफ्रेंड के साथ था।
टीचर- इतना छोटा होके भी
गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?
पप्पू- आपकी बेटी !!!
(टीचर बेहोश )
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले-तुम्हें कैसी बीवी चाहिए?
देहाती लड़का-चांद जैसी होनी चाहिए।
लड़की वाले-चांद जैसी ही क्यों?
देहाती लड़का-जो रात को आए और सुबह को चली जाए।
देहाती लड़का की ख्वाहिश सुन आज तक लड़की वाले नहीं आए।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चपलू- यार बताओ 'I am going' का अर्थ क्या होता है?
कचलू- मैं जा रहा हूं।
चपलू- ऐसे कैसे चले जाओगे? यह सवाल मैं 10 लोगों से पूछ चुका हूं।
सब कहते हैं कि मैं जा रहा हूं।
इसका सही जवाब बताकर जाओ जहां जाना है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बबलू - ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है।
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
डबलू- वो कैसे?
बबलू- मैंने कहा… आई लव यू,
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे।
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझा।
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सेठ (अपने नौकर से): जरा देखकर बताना तो कि टाइम कितना हो रहा है।
नौकर: हमें घड़ी देखना नहीं आता।
सेठ: अच्छा तो ये देखकर बताओ कि छोटी सुई और बड़ी सुई कहां हैं
नौकर: सेठ जी, दोनों सुईयां घड़ी में ही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें