फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जीजा के सवाल का साली ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 25 Jan 2023 01:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today's Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में लोगों की काफी मदद करते हैं। हंसना हेसत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा- अरे साली साहिबा! एक सवाल का जवाब बताओ यदि लड़कियां पराया धन हैं तो फिर लड़के क्या हुआ? 
साली- एक नंबर के चोर, जो हमेशा पराए धन पर अपनी नजरें टिकाए रहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों? 
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

संता ने बताई कॉलेज आने की गजब की वजह, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें