फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- पूजा किया कीजिए, बड़ी बलाएं टल जाती हैं, संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 29 Aug 2022 04:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes And Chutkule in Hindi: मानसिक तनाव से बचने के लिए हम सभी को नियमित रूप सं हसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक दिन सैनिकों ने संता को रात में महल में घूमने के जुर्म में पकड़ लिया।
अकबर- तुम इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे...
संता- कोई जबाव नहीं दे पाता है...
अकबर- सैनिकों इसे बंदी बना लो...
संता चिल्लाते हुए- रहम करों जिल्लेइलाही...रहम करो...मुझे 'बंदी' मत बनाओ 'बंदा' ही रहने दो
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- पूजा किया कीजिए, बड़ी बलाएं टल जाती हैं... 
संता- हां... तुम्हारे पिताजी ने बहुत की होगी... उनकी टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसी- भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं। 
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया है वह गार्डन में हैं।
पड़ोसी- मैंने देखा गार्डन में नहीं हैं वो।
भाभी- खोदकर देखा।
पड़ोसी बेहोश

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं?
स्टूडेंट- बंदर 
टीचर- किताब से देख कर बोला है न?
स्टूडेंट- नहीं, मैंने तो आपको देख कर बोला। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पप्पू ट्रेन में सफर कर रहा था। 
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी 
के गोद में बैठ गया।
आदमी (गुस्से में)- हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठा जा।
पप्पू- नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं, वहां से फिसल कर 
गिरने का डर है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए... 
राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
श्याम- कब-कब...? 
राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता (बीवी से)- ये कैसी फोटो ली है तुमने, पीछे बंदर आ गया
मुझे इंस्टाग्राम पर डालनी थी
बीवी- (कॉफी पीते हुए) - अरे तो इसमें क्या दिक्कत है, तुम लिख दो कि मैं आगे वाला हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें