Today’s Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए इंसान को सुबह और शाम नियमित रूप से हंसना चाहिए जिससे वह दिल की घातक बीमारियों से बचा रहे। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है बल्कि उसे एक अच्छे माहौल की जरूरत होती है। जोक्स और चुटकुले इंसाने को हंसाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
भोलू को एक लड़की से प्यार हुआ
भोलू रोज देर रात को लड़की को फोन किया करता था
एक बार भोलू का फोन लड़की की मां ने उठा लिया
भोलू डरते हुए बोला- आंटी जी कंगना है क्या?
लड़की की मां ने तुरंत जवाब दिया- हां है न दोनों हाथों में है और थप्पड़ भी जोर से लगता है।