फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ, एक साल में कितनी रात्रि होती है? संता ने दिया ऐसा जवाब

Wed, 31 Aug 2022 05:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Husband Wife Jokes in Hindi: आज कल की लाइफ में हंसना बहुत जरूर है। अगर हम हंसते नहीं है और उदास रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ, एक साल में कितनी रात्रि होती है? 
संता-10 रात्रि 
टीचर- 10 कैसे बताओ? 
संता- 9 नवरात्रि और एक शिवरात्रि

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है... 
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया 
पुलिसवाला- रुको !! 
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं 
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था, चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नौकर- मालिक जल्दी आइए ,आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है
मालिक- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ
नौकर- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं
मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
आज के मजेदार जोक्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें