Today’s Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आपको इन हालातों में भी स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक पति ने अपने गुरु से पूछा - स्वामी जी, पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है...!
आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है तो देखता हूं कि मेरी पत्नी सिर तक चादर से ढंक कर सोई रहती है और एक प्रकाश पुंज उसके सिर के पास फैला रहता है...!
क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैविक शक्ति है...?
गुरु जी बोले - बेटा अपनी बुद्धि लगाओ, तुम्हारी पत्नी चादर के अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी...!
दैविक शक्ति के चक्कर में ना पड़कर जल्दी से अपने मोबाइल का पासवर्ड बदल दो, नहीं तो भविष्य में तलाक के योग बन जाएंगे...!