Today’s Funny Jokes: आज कल की भागभागम जिंदगी में बढ़ते काम के बोझ की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसीलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मेजदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता हेलमेट पहनकर और गाड़ी के सारे कागजात लेकर,
ट्रैफिक पुलिस के पास गया और बोला...
देखिए सारे कागजात ठीक हैं क्या
पुलिस ने कागजात देखे और हेलमेट पहने संता को देखकर कहा
बाकी तो सब ठीक है...गाड़ी कहां है तुम्हारी
संता- बस यही इंतजार था, सारे कागजात ठीक हो तो मैं घर जाकर गाड़ी ले आता हूं...