फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शराब पी रहे दो समधी ने ऐसे दिखाए संस्कार, चुटकुले पढ़कर हंसते रहेंगे आप

Thu, 01 Dec 2022 01:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हम सभी की मानसिक तनाव से दूर रखने में मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुलों रोते हुए शख्स को भी हंसा सकते हैं। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो समधी ड्रिंक करने बैठे
लड़के का पिता- कितना पानी डालूं? 
लड़की का पिता- नो वॉटर। 
लड़के का पिता- क्यों? 
लड़की का पिता- हमारे यहां बेटी के घर का पानी नहीं पीते ये होते हैं संस्कार!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब मुझे एक समस्या है...
डॉक्टर- हां जी, बताइए क्या? 
मरीज- बात करते हुए मुझे व्यक्ति दिखाई नहीं देता 
डॉक्टर- ऐसा किस समय होता है?
मरीज- फोन पर बात करते समय




 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा 
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!

Hindi Chutkule: संता ने बंता को बताई मित्रों की खास विशेषता जो रिश्तेदारों से भी बढ़कर है, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा.... पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...?
पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की-सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें