फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: संता ने बंता को बताई मित्रों की खास विशेषता जो रिश्तेदारों से भी बढ़कर है, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 30 Nov 2022 05:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Chutkule: हंसने और हंसाने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मित्रों में ऐसी कौन-सी विशेषता है, जो रिश्तेदारों से भी बढ़कर है..?
बंता- मित्र सिर्फ मित्र होते हैं, वे सगे, चचेरे, ममेरे, फुफेरे, मौसेरे और सौतेले नहीं होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं? 
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंकी– वह कैसे? 
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं.
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था.
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 
बॉयफ्रेंड- गालियां

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- दुनिया का सबसे बेहतरीन सिंगर कौन है?
पत्नी- नहीं तुम बताओ
पति- "मच्छर" है
पत्नी- कैसे
पति- उसका गाना किसी को पसंद आए या ना आए पर ताली सबको बजानी पड़ती है।
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

Latest Jokes: जब गर्लफ्रेंड को बाॅयफ्रेंड अचानक ले गया लॉन्ग ड्राइव पर, फिर हुआ कुछ ऐसा

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक ने कक्षा में पूछा- सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है?
केवल संता ने हाथ खड़ा किया..
शिक्षक- शाब्बास बेटा, बताओ?
संता- सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (see-near)
और जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)..

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू - भाई, मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू कोई भी चीज आरपार देख सकता है। 
पिंटू  - वाह, ऐसी क्या चीज बना दी है?
चिंटू  - शीशा 
पिंटू  - आज तक हंसने में लगा है....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें