फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू स्कूल में गधा लेकर आ गया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 08 Apr 2024 10:58 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
आज के मजेदार जोक्स: अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मास्टर जी- गप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
गप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
गप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
गप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
गप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- एक टोकरी में 10 आम है, उसमें से 2 आम सड़ गए बताओ कितने आम बचे ?
संजू- सर , 10 आम
टीचर- वो कैसे ?
संजू- सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना, केले तो बन नहीं जाएंगे.
टीचर कोमा में है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू स्कूल में गधा लेकर आया।
टीचर- यह क्यों लेकर आए हो?
चिंटू- मैम, आप ही तो कहती हो कि मैंने बड़े से बड़े गधों को इंसान बनाया है,
तो मैंने सोचा कि इसका भी भला हो जाए...
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वालें- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो,
कुछ खाता पीता ना हो और कुछ गलत काम ना करता हो।।
पंडित जी- फिर तो आपको ऐसा लड़का,
अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेंगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इस वाक्य को अंग्रेजी में बनाओ- वसंत ने मुझे मुक्का मारा
चिंटू- वसंतपंचमी...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें