फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बस में गोलू ने लड़की से पूछा ऐसा सवाल, कर दी चप्पलों से पिटाई

Tue, 01 Nov 2022 01:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपसे दूर रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
डॉली- बदतमीज़!!! ...क्या कर रहे हो??
गोलू- आईटीआई और आप?
लड़की ने की चप्पलों से पिटाई..!!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।बीवी बेहोश।

Hindi Jokes: लड़की ने संता से कहा- प्यार करते हो तो ताजमहल बनवाओ, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- आपका प्लान क्या है...?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई...
पप्पू- बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली- बाबा की सर्विस है...इडियट

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पागल आईने में देखने के बाद सोचने लगा... यार इसको कहीं देखा है... 
काफी देर टेंशन में सोचते-सोचते... 
वो बोला- धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...! 
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...! 
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...! 
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें