फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: लड़की ने संता से कहा- प्यार करते हो तो ताजमहल बनवाओ, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 01 Nov 2022 12:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Santa Banta Jokes in Hindi: वर्तमान समय में इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अगर सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा? 
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है? 
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? 
पति- हां, क्या करना है? 
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है? 
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
संता- शाहजहां जैसा।
लड़की जिद्द करने लगी, ताजमहल बनवाओ।
संता- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार कर रहा हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से आना तो अचार की डिब्बा लेते आना
पति- यहां तो नहीं रखा है, मुझे नहीं दिख रहा
पत्नी- मुझे पहले ही पता था, तुम अंधे भी हो और कामचोर भी,
इसलिए पहले ही ले आई
पति- बेहोश...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू भोलू से- यार तू आज परेशान दिख रहा है
भोलू- हां यार, मैं जो भी काम करता हूं मेरी पत्नी बीच में आ जाती है
गोलू- तू एक बार ट्रक चलाकर देख, शायद तेरी किस्मत साथ दे दे...


Viral Chutkule: जब दांत निकलवाने डॉक्टर के पास गया संता, पढ़िए मजेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने रात को दबंग मूवी देखी और सुबह को स्कूल गया तो अभी तक जुबान पर वही गाने थे...
मैडम- चिंटू कहां है तुम्हारा कॉपी और पेन...
चिंटू- मैम क्या कॉपी और पेन, तेरे मस्त-मस्त दो नैन मेरे दिल का ले गए चैन...खो गई कॉपी और खो गया पेन....
बस फिर क्या था, दे थप्पड़.....दे थप्पड़......दे थप्पड़

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
स्टूडेंट- सर अगर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय पशु एक साथ आ जाएं तो क्या करना है।
भागना है या सावधान की मुद्रा में खड़े रहना है...
तब से मास्टर जी लंबी छुट्टी लेकर सवाल का जवाब ढूंढने गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
ग्रामर टीचर- श्याम शराब नहीं पीता है, बाताओ इस वाक्य में श्याम क्या है...
संजू- श्याम माता रानी का भक्त है और इस
समय नवरात्र चल रहे हैं...
टीचर ने अपना माथा पीट लिया... बेवकूफ श्याम कर्ता यानी subject है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें