जीवन की आपाधापी में लोगों की हंसी कहीं गुम सी हो गई है। आज के समय में लोगों के पास हंसने का समय भी नहीं है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में लोग कई बार कई बड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन बीमारियों और परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकाल कर हंसना जरूर चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए खोलते हैं ये जोक्स का पिटारा...
शौंटी उदास बैठा था...
मौंटी- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है?
शौंटी- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है।
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया।