Today Majedar Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सरकार ने नए ट्रैफिक नियम बनाए ‘पुरुष हो या स्त्री, सभी दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा
यह फरमान सुनते ही चिंटू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई…
और अपनी अलमारी खोलकर बोल पड़ी : हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे।
चिंटू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली ।
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है..
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बाप बेटे से- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो...तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न...
फिर क्या चप्पल टूटने तक कुटाई हुई...
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है...
पप्पू- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं...
मास्टर जी- अच्छा वो कैसे...
पप्पू- मेरे बैग में आपकी बेटी का लव लैटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई...
मास्टर जी बेहोश...
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बच्चा School का Admission Form भरते समय पूछा
पापा Mother Tongue मे क्या लिखना है ?
पापा- लिख दे बेटा, काफी लंबी और कंट्रोल से काफी बाहर।
एक दिन पिंटू की पत्नी ने पिंटू से पूछा-
पत्नी- अजी, ये बताओ तुमने शादी क्यों की,
पिंटू- ऐसे ही मस्ती के लिए,तू बता तूने शादी क्यों की,
पत्नी- (गुस्से में ) मैंने तो शादी तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए की थी।