फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: बैंक मैनेजर ने संता से कहा- कैश खत्म हो गया है कल आना, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 04 Aug 2022 08:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी की एक दवा की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में)- तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना
संता- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए
संता- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता- देख सूरज डूबा क्या?
बंता- अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा 
संता- देखो डूबा के नहीं?
बंता- नहीं डूबा...
संता- लगता है, ये आज मुझे साथ में ले के ही डूबेगा।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -
क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें