फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता को टीटी ने प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 19 Nov 2022 01:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today Majedar Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

संता ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया
शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी
तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,
मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया।
आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं।
आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई।
घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े
और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!
संता गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गई?
उनका कुछ नहीं कर पाई?
मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो
कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता।
पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा!
पैसा बैंक में था, तुम्हारे खाते में नहीं था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटी ने संता को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया...
टीटी- टिकट दिखाओ।
संता- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं। 
टीटी- क्या सबूत है? 
संता- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक शराबी आंखें दान करने गया !
काउंटर क्लर्क ने पूछा- कुछ कहना चाहते हो?
शराबी – हां! जिसे भी लगाओ, उसे  बता देना 2 घूंट लेने के बाद ही  खुलती हैं 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाबाजी ने दिया परम सत्य ज्ञान…
जिंदगी की भागदौड़ में सेहत का भी ख्याल रखिए…
ऐसा ना हो कि…  आप पीछे रह जाएं…  और…….
पेट आगे निकल जाए…!

Funny Jokes: टीचर और स्टूडेंट की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- हेलो सर ! मैं आपसे मिलकर कुछ बात करना चाहती हूं।
आदमी- क्यों?
महिला- आप मेरे एक बच्चे के पिता हैं..
आदमी हैरान होकर बोला- क्या…!
तुम प्रिया हो? महिला- नहीं
आदमी- फिर श्वेता?
महिला- नहीं.
आदमी- तो सिमरन हो?
महिला- नहीं सर, नहीं! मैं आपके बेटे की क्लास टीचर हूं।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो. एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
बस बहाने बनाते रहते हो. जिंदगी में कुछ तो काम करो।
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...इसलिए पहले ही ले आई थी।
अब कोई बताए इसमें पति कहां गलत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
मोनू - आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...
फिर टीचर ने मोनू की जो कुटाई कि वो किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें