फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? छात्र का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 20 Aug 2022 11:26 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Majedar Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हमें हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
टीचर बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- सबसे ज्यादा नकल कहां पर होती है?
स्टूडेंट- व्हाट्सएप पर।
टीचर- शाबाश... 100 में से पूरे 100 नंबर।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू - यार मेरे पापा दिन प्रति दिन KBC के अमिताभ बच्चन बनते
जा रहे हैं।
मोनू- वह कैसे?
सोनू- उनसे जब भी पैसे मांगो कहते हैं क्या करोगे इतनी धनराशि का?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता शराब पीकर नंबर डायल करता है, तभी लड़की की आवाज आती है -
कॉल करने के लिए आपके पास पर्याप्त बैलेंस नहीं है, कृपया रिचार्ज करवाएं।
संता- बस जानेमन तुमसे बात हो जाती है ये ही काफी है मेरे लिए।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति - पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए) - अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) - चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच 
मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें