Today Majedar Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हसंना चाहिए। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर सेहतमंद रहता है। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को दिन में जरूर एक बार हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
संता किसी बीयर बार में गया। उसने एक स्कॉच का पैग मंगवाया।
पैग पीने के बाद अपनी कमीज की जेब में देखा और स्कॉच का एक और पैग मंगवाया।
इसी तरह बार-बार वह अपनी जेब देखता और स्कॉच का ऑर्डर देता। बार का वेटर यह देखकर परेशान हो गया।
वेटर- दोस्त! मैं तुम्हें पूरी रात शराब पिलाऊंगा पर तुम मुझे बस इतना बता दो कि ड्रिंक मांगने से पहले अपनी जेब में क्या देख रहे हो?
संता- मैं अपनी पत्नी की फोटो को देख रहा हूं....
जब वो मुझे अच्छी दिखने लगेगी तब मैं समझूंगा की अब घर जाने का समय हो गया है.!!