फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: रिपोर्टर- चुनाव लड़ने का ख्याल कैसे आया? महिला का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Thu, 25 Aug 2022 03:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Majedar Jokes: हम सभी के लिए हंसी किसी दवा से कम नहीं है जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको आज की भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है जिससे शरीर को रोगो से लड़ने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

भिखारी- क्या बात है साहब पहले आप 100 रुपए देते थे, फिर 50 और अब 25 ...
साहब- पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक बच्चा हो गया है...
भिखारी- वाह साहब वाह..
बहुत अच्छे, इसका मतलब पूरा परिवार मेरे हिस्से के पैसे पर ऐश कर रहा है...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
चुनाव लड़ रही महिला से रिपोर्टर ने पूछा- आपको चुनाव लड़ने का ख्याल कैसे आया।
महिला- देखिए जब भी मैं अपने पति से लड़ती हूं तो जीत मेरी ही होती है।
रिपोर्टर बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी-क्यों खड़े हो ?
लड़का-ऐसे ही
आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा...


 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये….
तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी….
इसे कहते है “दुर्दशा”
और इतनी आग लगने पर भी….
आप जिंदा बच गए तो….
ये होगा हमारा “दुर्भाग्य”
टीचर अब तक बेहोश है…

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता रोज देर से स्कूल पहुंचता था।
एक दिन टीचर ने पूछा- तुम बाकी बच्चों के साथ क्यों नहीं आते?
संता- झुंड में तो गधे आते हैं मैम, शेर हमेशा अकेला ही आता है.... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बाप हूं...
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें