फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बीवी से परेशान पति पंडित जी के पास पहुंचा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 23 Feb 2023 12:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Today Majedar Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारे जीवन में गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इसके साथ ही जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाते भी हैं।  हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। हंसने से मन सकारात्मक सोच आती है। सेहतमंद रहने के लिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा
पति- पंडितजी, एक बात बताइये
ये जन्म जन्म का साथ वाली बात
सच है क्या ?
पंडितजी- सौ फ़ीसदी सच।
पति- मतलब मुझे अगले जन्म  में
भी यही पत्नी मिलेगी।
पंडितजी- बिलकुल।
पति- हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चेन स्नैचिंग वाले महिला के गले से हार खींच कर ले गए...
अगले दिन महिला बहुत ज्यादा दुखी हुई...
हार के लिए नहीं, अखबार वालों ने छाप दिया- वृद्ध महिला के गले से हार छीन भागे चेन स्नैचर...!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।

Funny Jokes: पत्नी से पति- यह क्या, तुम एक और सूट ले आई? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें