फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- अपने हुनर को कमाई का जरिया बनाओ, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Fri, 16 Dec 2022 11:39 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes In Hindi: आज के समय में अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपने लिए सबसे अच्छा विकल्प है, हंसते मुस्कुराते रहना। जब हम हंसते हैं, तो हमारा मन शांत रहता है और सकारात्मकता आती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। हंसते रहने से मानसिक तनाव दूर रहता है। इसके अलावा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया रहता है। इसलिए हम सभी को अपने व्यस्त समय में कुछ टाइम निकालकर जरूर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

पति - अगर तुम्हारे पास हुनर है, तो
उस हुनर को कमाई का जरिया बनाओ...!
.
.
पत्नी - मतलब आपसे लड़ने के भी पैसे लूं अब...!
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता बात करते हुए
संता- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही!
पूरी रात सड़क पर गुजारी 
बंता- फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं?
संता....नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी!
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? 
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो। 
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए।
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? 
सोनू- जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
सोनू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... 
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है ना?
पति- हां... वो पतली सी, वही ना?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें