फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- तुम्हारे होंठ कैसे जल गए...? चिंटू ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Sun, 12 Mar 2023 01:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Today Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। सुबह और शाम हंसते रहने से आपका मन प्रसन्न रहता है। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले  आपको हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...

पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी

गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।

पप्पू- लेकिन हुआ क्या? 

गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- तुम्हारे होंठ कैसे जल गए...?
चिंटू- मायके जाने के लिए पत्नी को स्टेशन छोड़ने गया था...!
खुशी से इंजन को ही चूम लिया...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
संता- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
संता- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है...

Hindi Jokes: संता ने बंता को बताया पत्नी से झगड़ा खत्म करने का गजब का तरीका, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे, 3 सड़ गए तो कितने आम बचे? 
पप्पू- 10 
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे? 
पप्पू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे। 

Latest Jokes: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति रोज रात को सोने से पहले चीनी का डिब्बा देखता और फिर सोता था... 
एक दिन पत्नी ने पूछ ही लिया... क्यूं जी, ये रोज़ आप सोने से पहले शक्कर का डिब्बा क्यों देखते हो...? 
संता- डॉक्टर ने बोला था कि घर में रात को शुगर चेक कर लिया करो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें