husband wife funny jokes: किसी भी इंसान के लिए जिस तरह अच्छा खान-पान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, ठीक उसी तरह हंसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए पढ़ते हैं सोशल वायरल जोक्स और चुटकुले...
पत्नी आईसीयू में थी।
पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर बोला- हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति बोल उठा- सिर्फ 40 की ही तो है अभी...
तभी एक चमत्कार दिखा...
दिल की धड़कन बढ़ने लगी, पत्नी की ऊंगली हिली,
होंठ हिले और आवाज आई - 36 की...!