Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!