फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड- आज दिन में चांद कैसे निकल गया? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Sun, 13 Jul 2025 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक सत्संग के दौरान- संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में नर है वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है वो अगले जन्म में भी नारी होगी, इतने में एक माताजी उठ कर जाने लगीं 
संत- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
माताजी- जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक व्यक्ति दारु पी कर कार चला रहा था 
अचानक कार एक खम्भे से टकरा गई
पुलिस- बाहर निकल
व्यक्ति- माफ कर दो साहब जी
पुलिस- दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
व्यक्ति- अरे नहीं साहब पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- चांद तो रात में निकलता है।
आज दिन में कैसे निकल गया?
गर्लफ्रेंड बोली - अरे उल्लू तो रात को बोलता था। आज दिन में कैसे बोल रहा है।

Comedy Jokes: सोशल मीडिया पर वायरल इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे...
शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते...
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है...

Hindi Jokes: बीवी- पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ? पतिदेव का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा
कलर्क- हां
डाकून ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें