फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Wed, 25 Dec 2024 03:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Jokes Funny, Jokes in Hindi (चुटकुले):  काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Jokes Funny, Jokes in Hindi (चुटकुले): अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आपको सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हालांकि किसी भी समय आप हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) भी लोगों को खूब हंसाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है। 
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे? 
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला- बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!

Chutkule in Hindi: बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड हो गई आगबबूला, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- लॉकअप और लॉकडाउन में क्या अंतर है?
संता- लॉकअप में अंदर ले जाकर कुटाई होती है, लॉकडाउन में बाहर निकलने पर कुटाई होती है!
और...
दोनों में समानता ये है कि कुटाई एक ही कंपनी के आदमी करते हैं...!

Comedy Jokes: साली- शादी में आज तो स्टेज पर आग लगा दूंगी, जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है।
पत्नी- चुपचाप खा लो। सब्जी को फेसबुक पर 500 लोगों ने लाइक किया है और आपके ही अलग नखरे हैं।
पति बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें