फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: काॅलेज जाने के लिए बेटे ने बाप से मांगी चाबी, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 16 May 2023 12:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप मानसिक तनाव और चिंता से बच सकते हैं। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से मुक्त रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां आपके आसपास भी नहीं आती हैं। इसलिए हमें कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुल काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : iStock
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपये, 30 लाख की बस में जाएगा,
तो ज्यादा शान बढ़ेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
jokes - फोटो : iStock
एक शराबी ने लोगों से कहा कि वह ताजमहल को सिर पर रख कर बिहार ले जा सकता है।
बात धीरे-धीरे फैल गई
फिर इस पर सारे न्यूज चैनलों वहां पहुंच गए
तब शराबी ने न्यूज चैनलों से बोला-
बस कोई ताजमहल उठा के उसके सिर पर रख दे

Latest Jokes: बेटा- साढ़ू का रिश्ता क्या होता है? पापा का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Jokes - फोटो : iStock
लड़का- Hello, कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।

Hindi Jokes: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की का जवाब सुनकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : iStock
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें