फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- लड़कियां पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 12 Dec 2024 01:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: स्वस्थ रहने का राज हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना है। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Social Media Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स (BF Jokes) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...! 
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...? 
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...! 
पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही, 
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...! 
पंडित जी बेहोश...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती है तो लड़के क्या होते हैं?
पप्पू- सर चोर होते है!
टीचर- वो कैसे??
पप्पू- क्योकि चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी.. उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए।
शाम को पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया पत्नी बेहोश। 

Jokes in Hindi: लड़की को प्रपोज कर रहे लड़के के अरमानों पर बूढ़े बाबा ने फेर दिया पानी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी... 
साइकिल वाला- भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो? 
साइकिल वाला- देखिए भाई साहब आज मेरी छुट्टी है तो मैं साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...

Jokes in Hindi, Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें