फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- राजू बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है? मटरू का जवाब सुनकर उड़े होश

Mon, 10 Nov 2025 03:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने वर्षों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- राजू बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है? 
मटरू- सर वेल्डिंग करते वक्त चिंगारी दिख जाती है, लेकिन वेडिंग करते वक्त छिपी होती है, वो सीधा शादी के बाद दिखती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू और पिंटू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे... 
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा? 
चिंटू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए...

Funny Jokes: जीजा- ऐसी रोमांटिक बातें करो दिल धड़कने लगे, साली की बात सुनकर 200 की रफ्तार से भागने लगी धड़कन

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।

Hindi Chutkule: भाभी से देवर- आप तो बिल्कुल परियों जैसी हैं, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें