Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं कि कर पाते और मानिसक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हेमशा खुश रहे। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
डॉक्टर- कैसे हो?
शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।