फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? छात्र का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 14 Jul 2022 11:37 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Today Funny Jokes: हमारे दुख को कम करने में हंसना-मुस्कुराना काफी मदद करते हैं। हंसी से हमारी शरीर में खुशी का अनुभव करने वाले हार्मोन बढ़ते हैं। इससे सकारात्मक सोच बढ़ती है और दर्द कम रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा प्रसन्न रहने वाले व्यक्ति अधिक जीते हैं। इसलिए हमें हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। जोक्स और चुटकुले हमें हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया।
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है? 
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा – छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! 
सब सीए हैं, मतलब आप भी सीए ही होंगे? 
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...चोली कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है...?
छात्र- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण...
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
सोनू मोनू से- यार तुमने कभी ये सोचा है कि
दवाई के पैकेट में 10 दवा ही क्यों होती है?
मोनू- पता नहीं यार?
सोनू- मुझे पता, बोलो तो बता दूं
मोनू- जल्दी बता भाई
सोनू- 10 टेबलेट की यह प्रथा तब चालू करवाई गई थी,
जब रावण को सिरदर्द हुआ था...

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- तुम मेरे लिए कुछ भी नहीं करते
लड़का- अरे जानू, तेरे लिए तो मैं उस 
ऊपरवाले से भी लड़ लेता, पर सोचता
हूं अभी एग्जाम वाला टाइम है तो...
पंगा नहीं लेने का।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने अपने बेटे को जीन्स का बटन टांकते हुए देखा और बोले- बेटा, हमने तुम्हारी शादी करवाई,
बहू घर लाए फिर भी तुम अपने बटन खुद टांक रहे हो?
बेटा- पिता जी आप गलत सोच रहे हैं, ये जीन्स उसकी ही है।
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- किसी ऐसे द्रव्य का नाम बताओ, जिसे जमा नहीं सकते...?
छात्र- गरम पानी...!
टीचर- कौन से महीने में 28 दिन होते हैं...?
छात्र- सर, वो तो हर महीने में होते हैं...!
टीचर (गुस्से में)- जा, बाहर जाकर लाइन में सबसे आखिर में खड़े हो जा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
थोड़ी देर बाद टीचर (गुस्से में) - तुझे मैंने कहा था न कि सबसे आखिर में खड़ा हो जा
छात्र- सर, उस जगह पर पहले से ही कोई खड़ा है...!
टीचर- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं...?
चिंटू- गुरूजी .. संस्कृत तो छोड़िये,
किसी भी भाषा में पत्नी को कुछ नहीं कह सकते...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें