Hindi Chutkule: हर इंसान के लिए हंसना उतना ही जरूरी है जितना अच्छी सेहत के लिए भोजन। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...