Today Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना सेहत के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से आप दूर रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
डॉक्टर- तबियत कैसी है..?
मरीज- पहले से ज्यादा खराब है…
डॉक्टर- दवाई खा ली थी..?
मरीज- खाली नहीं थी भरी हुई थी…
डॉक्टर- मेरा मतलब है दवाई ले ली थी..?
मरीज- जी आप ही से तो ली थी…
डाक्टर- बेवकूफ..!! दवाई पी ली थी..?
मरीज- नहीं जी, दवाई नीली थी…
डॉक्टर- अबे गधे..!! दवाई को पी लिया था..?
मरीज- नहीं जी, पीलिया तो मुझे था…
डॉक्टर- उल्लू के पट्ठे..!! दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था..?
मरीज- नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..
डॉक्टर- अबे क्या मार खायेगा..?
मरीज- नहीं दवाई खाऊंगा…
डॉक्टर- निकल भाई, तू पागल कर देगा…
मरीज- जा रहा हूं, फिर कब आऊं..?
डॉक्टर- मरने के बाद…
मरीज- मरने के कितने दिन बाद..?
डॉक्टर बेहोश...