Today Funny Jokes: लोगों की जिंदगी में चुटकुले तनाव को दूर करते हैं। जोक्स को पढ़कर और सुनकर चेहरे पर हंसी आ जाती है। इसके साथ ही नई ऊर्जा महसूस होती है। हर इंसान के जीवन के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जब हमारे चेहरे पर मुस्कना होती है, तो हमारे आपसपास सकारात्मक माहौल बनता है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक चुटकुले वायरल होते रहते हैं। आज हम आरके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं। आप इन चुटकुलों का इस्तेमाल हंसने-मुस्कराने और ठहाके लगाने के लिए कर सकते हैं।
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में आकर पत्नी (पति से) बोली- अब तो हद हो गई, पानी सिर से ऊपर चला गया है,
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी...
पति बोले- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ,
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है...